Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

जबरन शादी और दुष्कर्म करनेवाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी इमरान अंसारी को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. नाबालिग के चाचा ने बीते दिनों पुलिस से इसकी शिकायत की थी. इमरान ने उसकी नाबालिग भतीजी का अपहरण कर निकाह कर लिया और दुष्कर्म भी किया.

मामला सामने आने के बाद सीडब्ल्यूसी की टीम भी जांच में जुट गयी थी. वहीं पिठोरिया थाना पुलिस से लड़की के उम्र की सत्यापन रिपोर्ट भेजने को कहा था.

इसे भी पढ़ें :अमर बाउरी विधानसभा से रोते हुए निकले, कहा- अध्यक्ष ने विधान सभा में बोलने नहीं दिया (देखें वीडियो)

पुलिस ने स्कूल जाकर लड़की की उम्र का सत्यापन किया. स्कूल से पता चला कि लड़की अभी नाबालिग है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पिठोरिया थाना प्रभारी रविशंकर का कहना है कि नाबालिग से शादी कानूनन जूर्म है. इसी आधार पर इमरान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. पिठोरिया थाना में दिये लिखित शिकायत में नाबालिग के चाचा ने आरोप लगाया था कि उसकी भतीजी को बहला-फुसला कर ले गया.

इसे भी पढ़ें :कमान संभालते ही JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने संगठन में किया बड़ा बदलाव

राजधानी के शहर काजी के पास ले जाकर निकाह किया और दुष्कर्म भी किया. इसके बाद लड़की को उसके घर छोड़ दिया.

यह भी शिकायत की गयी कि आरोपी परिजनों को अपना मुंह न खोलने की धमकी दे रहा है. नाबालिग को उसकी मां की अश्लील तस्वीर दिखा कर वायरल कर देने की धमकी दे रहा है.

इसे भी पढ़ें :बिहार : चार IAS अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, प्रत्यय अमृत को पथ निर्माण विभाग का भी जिम्मा

Related Articles

Back to top button