
Patna : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के नेतृत्व में पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया. गुरुवार को आयोजित इस बैठक की समाप्ति के बाद जदयू अध्यक्ष ललन सिंह मीडिया से मुखातिब हुए और बैठक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने बेहतर तरीके से काम किया है. आगे सभी प्रकोष्ठ मुख्य कमेटी के साथ मिल कर काम करेंगे, जिससे पार्टी में एकजुटता बनी रहेगी.
इसे भी पढ़ें :अमर बाउरी विधानसभा से रोते हुए निकले, कहा- अध्यक्ष ने विधान सभा में बोलने नहीं दिया (देखें वीडियो)
वहीं ललन सिंह ने इस बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए लोकसभा और विधानसभा के प्रभारियों का पद खत्म कर दिया. इसके अनुसार अब केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता आरसीपी सिंह के दो करीबी नेताओं की छुट्टी होनी तय मानी जा रही है.
ललन सिंह ने कहा कि अभी जो लोकसभा और विधानसभा प्रभारी हैं उनको संगठन में समायोजित किया जायेगा. तो कह सकते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कमाल संभालते ही बड़ा फैसला लिया है और लोकसभा विधानसभा के प्रभारियों का पद को खत्म कर दिया है.
इसे भी पढ़ें :बिहार : चार IAS अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, प्रत्यय अमृत को पथ निर्माण विभाग का भी जिम्मा




