
Patna : सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है. बिहार के 4 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
जबकि ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राजीव रौशन को कृषि विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. बता दें कि पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा समेत तीन आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये हैं. बिहार सरकार ने आज ही तीनों अधिकारियों को विरमित किया है.
इसे भी पढ़ें :अमर बाउरी विधानसभा से रोते हुए निकले, कहा- अध्यक्ष ने विधान सभा में बोलने नहीं दिया (देखें वीडियो)
प्रत्यय अमृत अब आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे. वहीं ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
पटना के कमिश्नर व परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :बिहार : उपचुनाव का ऐलान, विधान परिषद की एक सीट लिए 4 अक्टूबर को होगी वोटिंग




