
Patna : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण विश्व भर में काफी तबाही मची और अर्थव्यवस्था का भी भारी नुकसान हुआ. बिहार की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खबर है जो बिहार की आर्थिक तस्वीर को बदल सकती है. दरअसल खान मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में नयी दिल्ली में आयोजित बैठक में देश के कई राज्यों को ब्लॉक आवंटित किये गये हैं. जिसमें बिहार को कुल चार ब्लॉक आवंटित हुए हैं.
इसे भी पढ़ें :अमर बाउरी विधानसभा से रोते हुए निकले, कहा- अध्यक्ष ने विधान सभा में बोलने नहीं दिया (देखें वीडियो)
ये ब्लॉक औरंगाबाद, गया, सासाराम जिलों के अंतर्गत हैं. औरंगाबाद और गया जिला में पोटाश एवं सासाराम में निकेल क्रॉमियम के भंडारण हैं.
ये तमाम जानकारी मिलने के बाद भारत सरकार के संसदीय कार्य व कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तीनों जिलों के चार ब्लॉक से सम्बंधित बुकलेट बिहार के खान मंत्री जनक राम को सौंपा. इसे लेने के लिए दिल्ली में बिहार के खान मंत्री सहित विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें :कमान संभालते ही JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने संगठन में किया बड़ा बदलाव
इस ब्लॉक मिलने के बाद जनक राम, मंत्री, खान एवन भूतत्त्व सहित बिहार से गयी टीम बेहद उत्साहित दिखी. इन्होंने बताया कि चारों ब्लॉक की नीलामी शीघ्र करवायी की जायेगी. इससे न सिर्फ प्रदेश में रोजगार का सृजन होगा बल्कि बिहार कि अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.
जनक राम ने बताया कि पहले 1957 के कानून के तहत बिहार प्रदेश में माइनिंग के क्षेत्र में बड़ी क्रांति नहीं हो पा रही थी, लेकिन जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं, उनके नेतृत्व में अनेक प्रकार के कानून में शिथिलता लायी गयी है. इससे बिहार प्रदेश में भी माइनिंग के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रांति आयी है.
इसे भी पढ़ें :बिहार : चार IAS अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, प्रत्यय अमृत को पथ निर्माण विभाग का भी जिम्मा




