Bihar

एक बार फिर RJD के पोस्टर में नहीं मिली तेजप्रताप को जगह

Patna : राजद में सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है लेकिन एक बार फिर से राजद की तरफ से जारी पोस्टर सुर्खियों में आ गया है. राजद की तरफ से जो पोस्टर जारी किया गया है इस पोस्टर में सभी नजर आ रहे हैं लेकिन तेज प्रताप यादव गायब हैं. आपको बता दें कि आरजेडी कार्यालय में लगाये गये पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तस्वीर शामिल नहीं की गयी है.

बता दें कि आरजेडी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मिलन समारोह को लेकर आरजेडी कार्यालय को सजाया गया था.

इसे भी पढ़ें: बिहार : तीसरी लहर की आशंका के बीच बीमार पड़ रहे हैं बच्चे, बुखार से गयी कई बच्चों की जान

बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाये गये थे. इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ-साथ राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता, श्याम रजक को जगह दी गयी थी, लेकिन तेज प्रताप यादव इस पोस्टर में नजर नहीं आये.

हालांकि जब तेज प्रताप यादव की तस्वीर पोस्टर में नहीं दिखने पर राजद के नेताओं से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा : सीपी सिंह ने नाम लिए बगैर मंत्री को कह दिया टेंपो एजेंट, हंगामा हुआ तो वापस लिया बयान

आपको बता दें कि इस मिलन समारोह में खगड़िया के नेता मनोहर यादव और सीता कुमारी को आरजेडी में शामिल कराया गया. मिलन समारोह के लिए राजद कार्यालय में पूरी तैयारी की गयी थी.

सभी वरिष्ठ नेताओं को मिलन समारोह के पोस्टर में जगह दी गयी थी, लेकिन तेज प्रताप यादव को एक बार फिर से इस पोस्टर में दरकिनार कर दिया गया. जिसके बाद अब सवाल एक बार फिर से उठने लगे हैं.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के बाद बिहार विधानसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए छुट्टी की मांग, बीजेपी विधायक ने उठाया सवाल

Related Articles

Back to top button