
Chaibasa : छात्रा को अश्लील एसएमएस भेजने और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोपी कोल्हान विश्वविद्यालय ने प्रो डॉ केके अखौरी को निलंबित कर दिया है. इस आशय का निर्णय मंगलवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई अनुशासन समिति और वुमेन्स ग्रीवांस रिड्रेसल सेल की बैठक में लिया गया. उल्लेखनीय है कि छात्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने डॉक्टर अखौरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.




