
Jamshedpur : एमजीएम थाना के एसआई मोहन सिंह को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस मामले की विनोद गोप ने एसीबी से शिकायत की थी. जानकारी के मुताबिक जोगिंदर सिंह ने विनोद सिंह के खिलाफ एमजीएम थाना में एक मामला दर्ज किया था. मामला रुपयों के लेन-देन से जुड़ा था. उसी मामले को सलटाने को लेकर एसआई ने विनोद गोप से बतौर घूस एक लाख रुपए की मांग की थी. हालांकि विनोद ने इतने रुपये देने में अपनी असमर्थता जताई थी. उसके बाद दस हजार रुपये में बात पक्की हुई.
इसे भी पढ़ेंःBreaking News: चॉकलेट-टॉफी घोटाले मामले की जांच के लिए सरकार तैयार, सीएम हेमंत ने सदन में कही जांच की बात
इधर, पूरे मामले की शिकायत विनोद ने एसीबी से कर डाली थी. उसके बाद एसीबी की टीम ने मामले के सत्यापन के बाद एसआई मोहन सिंह को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया. आखिरकार ऐसा हुआ भी, एसआई मोहन सिंह दस हजार घूस लेते रंगे हाथों एसीबी के हत्थे चढ़ गया. उसकी गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने उसके डिमना रोड स्थित घर में भी गहन तलाशी अभियान चलाया. इस पूरे मामले के एसीबी की ओर से जल्द ही आधिकारिक खुलासे की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand विधानसभा का सत्रः विधायक सीपी सिंह की मांग-मंगलवार को सदन में हनुमान चालीसा पाठ के लिए समय निर्धारित हो




