
jamshedpur : गोविंदपुर थाना अंतर्गत बड़ा गोविंदपुर में भू- माफिया की सक्रियता बढ़ गई है. भू-माफिया रैयती जमीन पर जबरन कब्जा जमा रहे है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के करीब दो सौ लोगों की जमीन पर भू माफिया की नजर है. सोमवार को बड़ा गोविंदपुर के लोगों ने जिले के उपायुक्त सूरज कुमार से मिलकर मामले की शिकायत करते हुए भू-माफिया पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें – पत्नी बच्चों समेत चार लोगों की हत्या के मामले में जेल में बंद दीपक ने किया आत्महत्या का प्रयास
इन लोगों का कहना है कि वर्ष 2009 में इन्होंने जमीन खरीदी थी, जिसका म्यूटेशन होने के बाद फिलहाल ऑनलाइन रसीद काटने की प्रक्रिया चल रही है. इस बीच लोगों ने अपनी जमीन पर बाउंड्रीवॉल भी किया था. बावजूद इसके अब भू-माफिया लोगों के बाउंड्रीवॉल को तोड़ कर अपना पिलर दे रहे है. स्थानीय लोगों ने जब इसका कारण पूछा तो भू-माफिया ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया. इससे क्षेत्र के लोग दहशत में है. उपायुक्त से मुलाकात करने वालों में राजन प्रकाश, बबन यादव, चंद्रशेखर शर्मा, एसबी बोस, अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार, यमुना प्रसाद, गोपाल सिंह, शिव शंकर, रुपेश कुमार सिंह, मुन्नी देवी, संगीता देवी, अमन कुमार सिंह, रुबी देवी सहित अन्य लोग शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – कास्ट सर्टिफिकेट हासिल करने में निकल रही झारखंडी युवा की हवा, 19 हजार आवेदन पेंडिंग




