
Gyan Ranjan
Ranchi: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. आज इस सत्र का दूसरा दिन था. जनता को उम्मीद थी कि उनके माननीय राज्य के मौजू सवालों को सदन में उठाएंगे. लेकिन दुर्भाग्य जय श्री राम की भेंट चढ़ गयी विधानसभा. प्रश्नकाल में हंगामे के बीच दो सवाल आये लेकिन सरकार ने क्या जवाब दिया यह प्रश्नकर्ता विधायक को भी पता नहीं चला.
लिहाजा विधायक ने स्पीकर को पत्र लिखकर सरकार ने सदन.में जो जवाब दिया है उसकी मांग की है. झारखंड सहित पूरे देश मे अभी रोजगार का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. विधानसभा में आज कार्मिक, गृह और वित्त विभाग के प्रश्न आने थे. साथ ही मुख़्यमंत्री प्रश्न काल भी होना था. विपक्ष के हंगामे के कारण कुछ नहीं हो सका.
इसे भी पढ़ें – मानसून सत्रः रोजगार पर चर्चा से पीछे हटी सरकार, विपक्ष का जोरदार हंगामा
पहला अल्पसूचित प्रश्न ही युवाओं के रोजगार से जुड़ा हुआ था. कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने सरकार से रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी. विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और बिनोद सिंह ने भी रोजगार से जुड़े सवाल किए थे.
सरकार का जो लिखित जवाब था वह एक तरह से गोल मटोल था. सदन अगर व्यवस्थित तरीके से चलता तो इस मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया जा सकता था.
इसी तरह विधानसभा में पांच कार्यस्थगन प्रस्ताव आये थे सभी रोजगार और नियोजन नीति से जुड़ा हुआ था. सरकार ने वर्ष 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित किया था. ऐसे में राज्य के युवाओं को खासकर विपक्ष से यह उम्मीद थी कि वे उनके रोजगार की समस्या को प्रमुखता के साथ विधानसभा में रखेंगे.
इसे भी पढ़ें –CM हेमंत ने PM मोदी से की 15वें वित्त से 312 करोड़ देने की मांग
ऐसा विपक्ष ने नहीं किया हंगामा कर सरकार को वाक ओवर दे दिया. देखा जाय तो जिस मुद्दे को लेकर विपक्ष सदन की मर्यादा को तार तार करने पर उतारू था उससे सीधे तौर पर जनता को कुछ लेना देना नहीं है.
विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए अगर कमरे की व्यवस्था की गयी है और दूसरे धर्म के लोगों केलिए भी पूजा अर्चना के लिए जगह चाहिए था तो विपक्ष इस मामले पर स्पीकर और मुख्यमंत्री से मिलकर कोई रास्ता निकाल सकता था. लेकिन भाजपा के विधायक राम नाम की रोटी सेंकने में लग गए.
इसे भी पढ़ें – विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, मंगलवार को होगी चर्चा
विधानसभा की मर्यादा हुई तार-तार
झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों का जो आचरण रहा उससे विधानसभा की मर्यादा तार तार हुई है. रिपोर्ट्स टेबल पर विधायकों का बैठ जाना. सदन के अंदर महिला रिपोर्ट्स को काम नहीं करने देना यह कहीं से उचित नहीं था. इतना ही नहीं स्पीकर के बार बार कहने पर भी रिपोर्ट्स टेबल से नहीं उतारना, यह अमर्यादित आचरण है.
अभी अभी संसद का मॉनसून सत्र समाप्त हुआ है. वहां भी विपक्ष का आचरण कुछ इसी तरह का था. भाजपा के छह छह मंत्रियों ने प्रेसवार्ता कर विपक्ष के इस आचरण की भर्त्सना की थी.
पूरे देश मे भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता कर विपक्ष को कठघरे में किया था. लेकिन आज उसी आचरण को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों ने अंगीकार किया.
इसे भी पढ़ें – मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के 20 घरों में तीन महीने से बाधित है जलापूर्ति, भाजपा नेता को बतायी समस्या




