JharkhandRanchi

पार्षदों को बिना बताये वार्ड में लग रही स्ट्रीट लाइट

पार्षदों ने कहा- पहले ऐसी व्यवस्था नहीं देखी

Ranchi : रांची नगर निगम शहर में इइएसएल के द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जा रहा है. लेकिन लाइट लगाने की जानकारी पार्षदों को नहीं दी गयी है. इतना ही नहीं पूछने पर अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं. वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने भी चुप्पी साध ली है. ऐसे में पार्षदों ने अब नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चूंकि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी न तो नगर आयुक्त जवाब दे रहे हैं और न ही संबंधित अधिकारी. पार्षदों का कहना है कि ऐसी व्यवस्था नगर निगम में पहले कभी नहीं देखी.

इसे भी पढ़ें – विस में नमाज कक्ष आवंटन मामलाः सीएम हेमंत पीछे हटने को तैयार नहीं, रघुवर ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

वार्ड पार्षद जेरमिन कुजूर का कहना है कि किसके इशारे पर काम किया जा रहा है समझ के परे है. पिछले महीने से लाइट लगाने के लिए निगम में नगर आयुक्त एवं लाइट सेक्शन के सौरभ और इइएसएल के अजीत पवार सभी को बोल चुकी पर जवाब मिला 2 दिन बाद. 2 सप्ताह बीत गया न लाइट लगानेवाले आये न कोई खबर. ऐसी घटिया व्यवस्था 7 वर्षो में नहीं देखने को मिली.

पार्षद सुजाता कच्छप ने कहा कि मेरे तीन बार के कार्यकाल में ऐसी खराब और घटिया व्यवस्था कभी नहीं देखी मैंने. हर जगह मनमाने ठंग से लाइट लगवायी जा रही है. आखिर जन प्रतिनिधि की बात का कोई महत्व है भी या नहीं.

पार्षद सुनील कुमार यादव ने कहा कि सौरभ केसरी लाइट विभाग का काम देख रहे हैं. सुनते ही नहीं हैं. हमारे वार्ड में भी लाइट नहीं लग रही है. बोलने पर वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं. आखिर ऐसा क्या आदेश है जो बिना बताये मनमाने ढंग से लाइट लगायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें – अब हाईकोर्ट के डबल बेंच में होगी निजी स्कूलों में फीस मामले की सुनवाई

Related Articles

Back to top button