NationalNEWSTOP SLIDER

आज सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी ईडी, कांग्रेसियों का देशभर में प्रदर्शन

New Delhi:  नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष होंगी. तय कार्याक्रम के अनुसार सोनिया गांधी 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचेगी. हालांकि, ईडी ने सोनिया को पूर्व में ही पूछताछ के लिए बुलावा भेजा था, लेकिन स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने समय की थी. इधर, पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी देश भर में प्रदर्शन करेंगे.

 

मालूम हो कि इसी मामले में ईडी कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पांच दिनों में करीब 40 घंटे की पूछताछ कर चुकी है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार ईडी ने सोनिया गांधी से पूछताछ के लिए दो असिस्टेंट डायरेक्टर और एक महिला असिस्टेंट डायरेक्टर की ड्यूटी लगाई है. सोनिया से पूछताछ के लिए 50 से अधिक सवाल तैयार किए हैं. माना जा रहा है कि राहुल से पूछताछ में जो बातें उभरकर सामने आई है, ईडी उसपर सोनिया से पूछताछ कर सकती है.

 

इधऱ, कांग्रेस पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन के लिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और सीएलपी को दिल्ली बुलाया है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के लिए पार्टी ने सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है. संसद सत्र भी चल रहा है, जाहिर संसद में भी विरोध तय माना जा रहा है. राहुल गांधी से पूछताछ के वक्त कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध किया था, इस विरोध प्रदर्शन को सत्याग्रह का नाम दिया गया था. जाहिर है ऐसे में आज सड़क से संसद तक जोरदार हंगामे के आसार हैं.

Related Articles

Back to top button