GiridihJharkhand

गिरिडीह : नमाज के लिए विधानसभा में कमरा दिये जाने को लेकर सीएम और विस अध्यक्ष का पुतला दहन

Giridih : भाजपा गिरिडीह जिला कमेटी ने रविवार को सीएम हेमंत सोरेन और विस अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो का पुतला दहन किया. विस भवन में नमाज अता करने के लिए कमरा देने के विरोध में और भाजपा नेता बाबूलाल मंराडी को राज्य प्रतिपक्ष नेता का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर पुतला दहन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया.

इसे भी पढ़ें :Ranchi : सीएम से मिलने पहुंचे आयुष डॉक्टर हुए निराश, कहा-हो रहा है सौतेला व्यवहार

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व में पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा कर रहे थें. हेमंत सरकार और विस अध्यक्ष पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन झंडा मैदान से निकाला गया. यह विरोध प्रदर्शन शहर के कचहरी रोड, मकतपुर रोड, काली बाड़ी चौक होते हुए वापस टावर चौक पर पहुंचा. जहां पुतला दहन किया गया. पार्टी की महिला नेत्रियों ने सीएम का पुतला अपने हाथ में ले रखा था. मौके पर जमकर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी.

भाजपा नेता दिलीप वर्मा ने हेमंत सरकार को बेशर्म सरकार बताते हुए तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया. विरोध प्रदर्शन में पार्टी के नेता चुन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, दारा हाजरा, पूर्व महापौर सुनील पासवान, एजाज अहमद सोनू, अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता जाकिर हुसैन छोटू, इरफान, संदीप डंगाईच, हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, मनोज मोर्या, ज्योति शर्मा, राजेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, महेश राम समेत काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : राज्य कुश्ती संघ की 22वीं AGM की बैठक, बबलू को मिला सर्वश्रेष्ठ कोच का सम्मान

Related Articles

Back to top button