
Ranchi : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिला. मिलकर शिक्षकों के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में सहयोग करने का निवेदन रखा. मौके पर राजेश ठाकुर द्वारा आज उपस्थित सभी शिक्षकों को पुष्प भेंटकर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand : राज्य कुश्ती संघ की 22वीं AGM की बैठक, बबलू को मिला सर्वश्रेष्ठ कोच का सम्मान
संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से इन मुद्दों को साझा किया गया. शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र चौबे, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, अनूप केशरी, हरे कृष्ण चौधरी, कृष्ण शर्मा, सुरंजन कुमार, अनूप मिश्रा, नरेंद्र सिंह, संजय साहू, अजय ज्ञानी , इन्द्रनाथ कुमार सहित लगभग 20 शिक्षक उपस्थित थे.
इन मुद्दों से कराया अवगत
– जनवरी 2006 से शिक्षकों के उत्क्रमित वेतनमान के अनुरूप फिटमेंट टेबल एस 12 में वेतन निर्धारण करना, जिसमें मैट्रिक प्रशिक्षित का न्यूनतम वेतन 16290 होना है.
– स्नातक कॉमर्स योग्यताधारी शिक्षकों की प्रोन्नति के बाधा को दूर करना.
– शिक्षकों को उनके गृह जिला में पदस्थापन हेतु अंतरजिला स्थानांतरण युक्त नियमावली बनाना.
– राज्य स्तर से प्रोन्नति पर लगी रोक को हटाना
– Covid 19 ड्यूटी में लगे शिक्षकों को स्वास्थ्य कर्मियों की भांति एक माह का अतिरिक्त वेतन देने को कहना.
इसे भी पढ़ें :जैक में सम्मान समारोह: 11 शिक्षकों को किया गया सम्मानित




