
Ranchi : आयुष एसोसिएशन ऑफ झारखंड के बैनर तले विभिन्न जिलों से आयुष डॉक्टर सीएम से मिलने के लिए राजधानी में जुटे. रविवार को सभी डॉक्टर सीएम से मुलाकात के लिए उनके आवास तक पहुंचे. अपनी मांगों को लेकर वे सीएम मिलना चाहते थे, लेकिन उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand : राज्य कुश्ती संघ की 22वीं AGM की बैठक, बबलू को मिला सर्वश्रेष्ठ कोच का सम्मान
डॉक्टरों का कहना है कि पहले भी कई बार सीएम से मिलने का प्रयास किया गया पर उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. आयुष डॉक्टरों ने कहा कि सरकार हमें भी एलोपैथी के डॉक्टरों की तर्ज पर समान काम के बदले समान वेतन दे. साथ ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि कोई भी सरकार एलोपैथ और आयुष डॉक्टरों में भेदभाव नहीं कर सकती. इसके अलावा वे खाली पड़े पदों पर स्थाई बहाली करने की मांग सरकार से कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि कोविड-19 में अपनी जान की परवाह किए बिना वे कोविड कंट्रोल रूम, रैपिड रिस्पांस टीम, चेक नाका, क्वारंटाइन सेंटर, फ्लाइंग स्क्वायड टीम के अलावा आइसोलेशन वार्ड में जिला और प्रखंड स्तर पर अपनी सेवाएं दी हैं. फिर भी हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :अनोखी शादी : 90 का दूल्हा, 75 साल की दुल्हन, नाना की शादी में नातियों ने जमकर मनाया जश्न




