JharkhandLead NewsRanchi

तीन दिवसीय सांगठनिक दौरे पर झारखंड पहुंचे दिलीप सैकिया

Ranchi : झारखंड भाजपा के प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद दिलीप सैकिया बुधवार को अपने तीन दिवसीय सांगठनिक दौरे पर झारखंड पहुंचे. भगवान विरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू सहित महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, उपाध्यक्ष वरुण साहू एवं महिला मोर्चा के सदस्यों ने किया.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: अब सरकारी खजाने से 40 हजार रुपये तक का मोबाइल ले सकेंगे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी

संयोग से बुधवार को ही सैकिया का जन्मदिन है. इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में उन्हें पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अमर बाउरी, महामंत्री आदित्य साहू प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने अंगवस्त्र देकर उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कई प्रदेश पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, पुस्तक आदि देकर श्री सैकिया का स्वागत किया. इसके बाद वे निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोहरदगा प्रस्थान कर गये.

इसे भी पढ़ें :रांची में ट्रैफिक पुलिस और सेना के जवान में तू-तू मैं-मैं, चतरा में पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान को जम कर पीटा

Related Articles

Back to top button