
Patna: बिहार में लागू शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने, शराब से जुड़े मामलों के इन्वेस्टिगेशन और दोषियों को सजा दिलाने को लेकर पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. इसमें राज्य के सभी बड़े जिलों के एक-एक इंस्पेक्टर स्तर के अफसर को शामिल किया गया है. राज्य स्तर पर ट्रेनिंग के बाद ये अफसर अपने-अपने जिलों में बतौर मास्टर ट्रेनर दूसरे पुलिस अफसरों को प्रशिक्षित करेंगे. बुधवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. पटेल भवन में डीजी ट्रेनिंग आलोक राज ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में अलग-अलग बैच बनाकर अफसरों को ट्रेनिंग दी जाएगी. एक बैच में इंस्पेक्टर स्तर के 30 अफसरों मास्टर ट्रेनर बनाया जा रहा है. अफसरों को ट्रेनिंग देने के लिए मद्य निषेध (सीआईडी) के एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के अलावा अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया गया है.
इसे भी पढ़ेंःमहंगाई की मारः LPG सिलेंडर की कीमत में फिर इजाफा, 25 रुपये की बढ़ोत्तरी, अब रांची में 942 रुपये में सिलेंडर




