Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

महंगाई की मारः LPG सिलेंडर की कीमत में फिर इजाफा, 25 रुपये की बढ़ोत्तरी, अब रांची में 942 रुपये में सिलेंडर

New Delhi: तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में फिर इजाफा किया है. कीमत में 25 रुपये का इजाफा हुआ है. बढ़ी हुई कीमत आज (एक सितंबर) से प्रभावी है. इससे पहले 17 अगस्त को कीमत में वृद्धि हुई थी. तब भी 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर 884.50 रुपये हो गई है. इधर, रांची में सिलेंडर की कीमत बढ़कर 942 रुपये हो गये. एक दिन पूर्व यह कीमत 917 रुपये थी. मालूम हो कि गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में एक वर्ष में छह बार बढ़ोतरी हुई है. पिछले सात वर्षों में सिलेंडर की कीमत दोगुणी से अधिक हो गई है. 2014 में सिलेंडर की कीमत 410 रूपये के करीब थी. जो अब बढ़कर 900 रुपये को पार कर चुकी है.

इसे भी पढ़ेंःTokyo Paralympics : 53 वर्षों में भारत ने जीते 12 पदक, 2021 में अब तक 10, अभी 23 स्पर्धा में लेना है भाग

Related Articles

Back to top button