
Jamshedpur: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित गौस नगर निवासी जास्मिन खान के घर का ताला तोड़कर 17 हजार नकद समेत सोने के आभूषणों की चोरी कर ली गई है. इस मामले में जास्मिन ने अपने पति मो. शहनवाज के अलावा ससुर मोहम्मद सफीक एवं जेठ मोहम्मद सरफराज पर आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज करायी है.
महिला का कहना है कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है. इसे लेकर वह आदित्यपुर के सालडीह बस्ती स्थित अपने मायके में रह रही है. बीते 19 अगस्त को उसके बेटा एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें :सुधर रही भारत की अर्थव्यवस्था, जीडीपी की ग्रोथ में 20.1 फीसदी की बढ़त
उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. वह रोजाना टीएमएच आना जाना करती है. सोमवार की देर शाम को जब वह गौसनगर स्थित अपने घर पहुंची तो घर का ताला टूटा पाया. साथ ही जांच में पाया कि घर से नकद 17 हजार रुपये के अलावा दो स्वर्ण आभूषण एवं गैस का पीतल के बर्नर गायब है.
इसके पहले भी घर मे कई बार चोरी की घटना घट चुकी है. मामला थाना पहुंचने के बाद कपाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें :PM मटेरियल पर बोले CM नीतीश- हमें माफ कीजिए, फंसाइये मत




