
Jamshedpur: कदमा के करण लोहार नामक को बहन से छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ा. मंगलवार को स्थानीय युवकों ने कदमा बाजार में मारपीट कर उसे घायल कर दिया. उसके बाद मारपीट करनेवाले युवक मौके से भाग निकले. इस बीच घायल युवक ने घटना की जानकारी अपने साथियों को दी. उसके बाद कदमा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की गई. साथ ही घायल करण को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. उसके सिर में गंभीर चोट आई है.
इसे भी पढ़ें :PM मटेरियल पर बोले CM नीतीश- हमें माफ कीजिए, फंसाइये मत
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कुछ युवकों ने पिछले दिनों बाजार जाते वक्त करण की बहन से छेड़खानी की थी. जब उसे घटना की जानकारी मिली तो उसने बाजार जाकर युवकों के समक्ष घटना पर विरोध जताया. इसे लेकर हुए विवाद में करण के साथ मारपीट की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें :बिहारः रेल पुल के पास पहुंचा बाढ़ का पानी, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, कई रद्द




