BusinessNationalTOP SLIDER

सुधर रही भारत की अर्थव्यवस्था, जीडीपी की ग्रोथ में 20.1 फीसदी की बढ़त

New Delhi: कोरोना काल में बुरी तरह प्रभावित हुई देश की जीडीपी में सुधार होने लगा है. मंगलवार को सरकार की तरफ से जारी जीडीपी के ताजा आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं. इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही यानी अप्रैल 2021 से जून 2021 में भारत की जीडीपी की ग्रोथ में 20.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है.

आंकड़ों के अनुसार 2021-22 के पहली तिमाही में जीडीपी 32.38 लाख करोड़ रुपये रही है, जो 2020-21 की पहली तिमाही में 26.95 लाख करोड़ रुपये थी.

इसे भी पढ़ें: BIG NEWS : अमेरिकी मददगार को तालिबान ने दी मौत, US के हेलिकॉप्टर से लाश लटकाकर उड़ाया, देखें खौफनाक Video

यानी साल दर साल के आधार पर जीडीपी में 20.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले साल 2020-21 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट आई थी.

एसबीआई की ईकोरैप रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की जीडीपी की दर 18.5 फीसदी रह सकती है.

इसे भी पढ़ें:बिहारः रेल पुल के पास पहुंचा बाढ़ का पानी, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, कई रद्द

वहीं भारतीय रिजर्व बैंक का अनुमान था कि पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था 21.4 फीसदी की दर दिखा सकती है.

अभी सरकारी आंकड़ों के अनुसार जीडीपी ग्रोथ रेट 20.1 फीसदी है, जो रिजर्व बैंक के अनुमान के बेहद करीब है. जीडीपी की इतनी शानदार ग्रोथ रेट ये संकेत दे रही है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से सुधर रही है.

इसे भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 216 करोड़ लेकर की ‘घर वापसी’, मैनचेस्टर यूनाइटेड से किया करार, देखें वीडियो

Related Articles

Back to top button