
New Delhi : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी तालिबान की तारीफ कर बुरी तरह से फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर अफरीदी का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह तालिबान की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर बालू के अवैध खनन में ईओयू जल्द दर्ज कर सकता है प्राथमिकी
क्या कहा अफरीदी ने
वीडियो में अफरीदी कह रहे हैं, ‘तालिबान बड़े पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड के साथ आए हैं. ये चीजें हमें पहले नजर नहीं आईं…माशाअल्लाह…ये चीजें… बड़ी जबरदस्त पॉजिटिविटी की तरफ चीजें नजर आ रही हैं.’ अफरीदी ने कहा, ‘तालिबानी महिलाओं को काम करने दे रहे हैं, राजनीति में जाने की इजाजत है…और मुझे लगता है कि तालिबान को क्रिकेट बहुत पसंद है.’
इसे भी पढ़ें :पैसों के लालच में अवैध निर्माण करना पड़ा महंगा, सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक के 40 मंजिला दो टॉवर्स गिराने का दिया आदेश
तालिबान को क्रिकेट से बहुत प्यार है
बता दें कि अफरीदी का यह बयान तब आया है जब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते गुरुवार को हुए आत्मघाती बम धमाकों में करीब 170 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं. अपने वीडियो में इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘तालिबान को क्रिकेट से बहुत प्यार है.’
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों ने एक साथ ली शपथ, देश के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
सोशल मीडिया पर बवाल
अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के लोग भी अफरीदी को खरी खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर्स ने तो अफरीदी को तालिबान का प्रधानमंत्री बनाने की सलाह दे डाली.
इसे भी पढ़ें :Tokyo Paralympics 2020 : भारत को एक और मेडल, सिंहराज अधाना ने जीता ब्रॉन्ज
@SAfridiOfficial
Afridi will the team captain of ISIS, Taliban Cricket team. https://t.co/jYeHGSubcb— Kanwaljeet Singh (@Kanwalj91419082) August 31, 2021




