
New Delhi : टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज सिंहराज अधाना (Singhraj Adhana) ने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टाल SH1 इवेंट में ब्रॉन्जi मेडल जीता है. मेंस 10 मीटर एयर पिस्टोल एसएच 1 इवेंट के फाइनल मुकाबले में सिंहराज अधाना ने 216.8 का स्कोजर कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. भारत का शूटिंग में यह दूसरा मेडल है.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News : आयुष्मान योजना के तहत इलाज से सदर अस्पताल को 10 करोड़ से अधिक की कमाई
वीमेंस 10 मीटर एयर राइफल में अवनि लेखारा ने जीता है गोल्ड
इससे पहले वीमेंस 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में अवनि लेखारा ने गोल्डा मेडल जीता था. हालांकि 10 मीटर एयर पिस्ट ल SH1 इवेंट के क्वा लिफिकेशन में शीर्ष पर रहने के बाद भी भारत के निशानेबााज मनीष नरवाल फाइनल के शुरुआती स्टेसज में ही बाहर हो गए. अधाना के ब्रॉन्जश मेडल जीतने के बाद टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत का यह 8वां पदक है.
इसे भी पढ़ें :हेमंत का वादा था-सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये होगा, 400 से 500 ली जा रही फीस
क्या लिखा पीएम ने
सिंहराज अधाना के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “सिंहराज अधाना का असाधारण प्रदर्शन! भारत के प्रतिभाशाली निशानेबाज ने कांस्य पदक जीता. उन्होंने जबरदस्त मेहनत की है और तमाम सफलताएं हासिल की हैं. उन्हें आगे के प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएं.”
Exceptional performance by Singhraj Adhana! India’s talented shooter brings home the coveted Bronze Medal. He has worked tremendously hard and achieved remarkable successes. Congratulations to him and best wishes for the endeavours ahead. #Paralympics #Praise4Para pic.twitter.com/l49vgiJ9Ax
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2021
इसे भी पढ़ें :सांसद निशिकांत की पत्नी की जमीन का विवाद, म्यूटेशन रद्द करने पर अदालत ने सरकार से मांगा जवाब
दो गोल्ड मेडल
बता दें कि भारत के लिए इस पैरालंपिक में अवनि और सुमित अंतिल ने गोल्ड मेडल जीता है. महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 के फाइनल में मुकाबले में इरान की सारेह जावनमर्ती ने वर्ल्डक रिकॉर्ड के साथ गोल्डट मेडल जीता है. उन्होंेने 239.2 का स्कोेर करके भारत की रूबीना का वर्ल्डक रिकॉर्ड तोड़ा है, उनके नाम 238.1 का रिकॉर्ड था.
इसे भी पढ़ें :औरंगाबाद में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सब्जी विक्रेता की हत्या की




