
Mumbai : महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया की कार पर हमले की सूचना आ रही है. ये जानकारी खुद भाजपा के नेता किरीट सौमेया ने दी है. सोमैया ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि जब वे कार में बैठकर वाशिम से क्रॉस कर रहे थे तो कार के ऊपर शिवसेना के ‘गुंडों’ ने 3 बड़े पत्थर फेंके जो कार की खिड़की के शीशों से टकराए, जहां पर वे बैठे हुए थे.

किरीट सौमेया ने लिखा कि दोपहर लगभग 12.30 बजे शिवसेना के लोगों ने उनकी कार पर हमला किया है. जिस समय कार के ऊपर हमला हुआ उस समय विधायक राजेंद्र पटानी, तेजराव थोराट तथा सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी भी कार में बैठे हुए थे.
इसे भी पढ़ें :IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ने IPL 2021 पार्ट-टू से पहले की शादी, जानें किसे बनाया जीवन साथी




