Uncategorized

डोरंडा कॉलेज की पर्यावरण संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा- पौधे लगायें,  उनकी सुरक्षा करें,  तभी बचेगा पर्यावरण

 Ranchi :  डोरंडा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले बुधवार को निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता सह पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ विष्णु शंकर तिवारी ने की. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ तिवारी ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण वैश्विक परिदृश्य में चर्चा का विषय बना हुआ है एवं दुनिया के वैज्ञानिक, पर्यावरणिद् एवं सामाजिक संगठन कैसे पर्यावरण को बचाया जाये, इसके लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं. उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों से पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया. इस अवसर पर युवा शक्ति से अपील की कि आपमें असीम उर्जा हैं एवं अपनी उर्जा से पर्यावरण को बचाने का संकल्प लें. संगोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, जानवर एवं जन को प्रदूषण से बचाना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि नदियां विलुप्त हो रही हैं, जल का संरक्षण सही ढंग से नहीं करने,  पेड़-पौधे की अंधाधुंध कटाई,  बड़े -बड़े कल-कारखाने का कचरा, धुआं सहित कई कारणों से ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरी दुनिया भयभीत है. संगोष्ठी को डॉ कृष्णा पाण्डेय, डॉ निहारिका सिंह,  डॉ शाहीन,  डॉ रोशन कुमार,  संतोष कुमार आदि ने भी संबोधित किया. संगोष्ठी का संचालन आशीष मिश्रा ने व धन्यवाद ज्ञापन बब्ली गोंड ने किया.

निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आशीष मिश्रा,  दूसरे पर नितेश कुमार

 झारखंड की विलुप्त होती नदियां एवं उनका संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,  जिसमें कुल 164 प्रतिभागियों ने भाग लिया. पेंटिंग प्रतियोगिता पृथ्वी, पर्यावरण एवं प्रकृति विषय पर आयोजित  प्रतियोगिता में 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया. निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आशीष मिश्रा,  दूसरे पर नितेश कुमार एवं तीसरे स्थान पर गायत्री कुमारी,  सुमित प्रकाश व विकास लोहरा रहे. पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित नहीं हो सका. इसे कल 17 मई को घोषित किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के आनंद,  लिपि,  लवली, हिमांशु,  आशीष,  बब्ली,  जैकी, अंजलि आदि स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलोभी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button