
New Delhi : भारत के लिए अब तक दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 28 साल के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा शादी के बंधन में बंध गए. संदीप शर्मा ने आइपीएल 2021 पार्ट-टू के शुरू होने से ठीक पहले शादी की और इस वक्त वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं. हैदराबाद टीम ने संदीप शर्मा को उनके जीवन की नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं. संदीप शर्मा ने ताशा सैथविक को अपना जीवन साथी बनाया है.
इसे भी पढ़ें :बिहार में सड़क दुर्घटना में मौत पर आश्रितों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मिलेंगे
भारत के लिए 2015 में दो टी20 मुकाबले खेले थे
संदीप शर्मा ने भारत के लिए साल 2015 में दो टी20 मुकाबले खेले थे, लेकिन इसके बाद से उन्हें टीम में मौका नहीं मिल पाया. उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने का मौका मिला था और दो मैचों में उन्हें एक विकेट मिला था.
इसे भी पढ़ें :पटना में रानी तालाब के पास बालू माफियाओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
2018 से सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हैं संदीप शर्मा
संदीप शर्मा पहली बार आइपीएल 2018 की नीलामी में 3 करोड़ रुपये में आरेंज आर्मी में शामिल हुए थे और तब से उनके साथ हैं. नई गेंद से संदीप शर्मा विकेट लेने में माहिर माने जाते हैं और उन्होंने हैदराबाद के लिए खेलते हुए अब तक कुल 39 विकेट लिए हैं.
हालांकि उन्होंने आइपीएल 2021 पार्ट वन में संघर्ष किया था और 3 मैचों में सिर्फ एक विकेट हासिल किया. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज का लक्ष्य अब शेष सत्र में ठोस वापसी करना होगा.
इसे भी पढ़ें :अब चांदनी रात में भी पर्यटक कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, लंबे समय बाद खुलेगा ऐतिहासिक स्मारक
A special addition to the #SRHFamily.😍
Congratulations to Mr and Mrs Sharma 🙌🏽
🥂 to a lifelong partnership!#OrangeOrNothing #OrangeArmy pic.twitter.com/gQcLsX9nIL
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) August 20, 2021
टी20 क्रिकेट करियर
संदीप शर्मा टीम इंडिया में वापसी के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें मौका नहीं मिल पाया है. उनके टी20 क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 143 मैचों में कुल 159 विकेट लिए हैं. टी20 मैचों में उनका बेस्ट प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट रहा है. इसके अलावा 44 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम पर 167 विकेट दर्ज है तो वहीं 49 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 80 विकेट लिए हैं.
इसे भी पढ़ें :पलामू में ट्रक-बाइक की टक्कर में बीएसएफ के जवान की मौत




