JharkhandKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand Corona Update: 13 जिलों में मिले 32 संक्रमित, सिमडेगा व चतरा में एक भी सक्रिय मरीज नहीं

Ranchi: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है. बुधवार को 24 घंटे में 32 संक्रमित मिले हैं. चिंता बढ़ाने वाली बात है कि राज्य के आधे जिलों में संक्रमितों का मिलना फिर से शुरू हो गया है. बुधवार को राज्य के 13 जिलों में मरीज मिले हैं. यह अलग बात है कि अधिकांश जिलों में मिलने वाले मरीजों की संख्या एक-दो रह रही है, लेकिन सच यह है कि पांच दिन पूर्व तक नये संक्रमित मिलने वाले जिलों की संख्या इससे काफी कम थी.

 

बुधवार को जिन जिलों में संक्रमित मिले हैं उनमें सबसे अधिक सात रांची में मिले हैं. इसके साथ ही देवघर-3, पूर्वी सिंहभूम-5, गिरिडीह-2, हजारीबाग-1, जामताड़ा-2, खूंटी-2, लातेहार-1, लोहरदगा-6, पाकुड़-1, पलामू-1 व साहिबगंज में एक शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 347667 हो गई है. इधर, स्वस्थ होने वालों की संख्या 342310 तक पहुंच गई है. बुधवार को 24 मरीजों ने मात दी है.

 

इधर, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. सप्ताह पूर्व तक सक्रिय मरीजों की संख्या में दिन ब दिन गिरावट हो रही थी, जो अब बढ़ने लगी है. गुरुवार सुबह तक सक्रिय मरीजों की संख्या 225 हो चुकी है. इनमें सबसे अधिक 103 राजधानी रांची में हैं. इसके अतिरिक्त देवघर में 10, धनबाद में 20, पूर्वी सिंहभूम में 10 व जामताड़ा में 11 हैं. इस जिलों के अलावा राज्य के अन्य जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 से कम है. सिमडेगा व चतरा में गुरुवार की सबुह को एक भी सक्रिय मरीज नहीं थे. इधर, गिरिडीह, लाहेतार व पलामू में 1-1 सक्रिय मरीज बचे हैं.

Related Articles

Back to top button