Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

राज्य में इंटर की 4,94,144 सीटें, एडमिशन की तैयारी करें शुरू

Ranchi : झारखंड में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल 4,15,924 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है. अब इंटर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी. राज्य में इंटर की 4,94,144 सीटें हैं, जहां स्टूडेंट्स एडमिशन लेंगे. बताते चलें की राज्य में इंटर की पढाई चार तरह के संस्थानों में होती है. यहां प्लस टू स्कूल, इंटर कॉलेज, सरकारी अंगीभूत कॉलेज और विभिन्न सम्बधता प्राप्त कॉलेजों में इंटर की पढाई करायी जाती है. इस वर्ष जिस तरह से अप्रत्याशित रिजल्ट हुआ है ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि अधिकांश इंटर की सीटें भर जायेंगी. अब तक राज्य में 50 फीसदी सीटों में ही एडमिशन होता था. आधी सीटें खाली रह जाती थी.

इसे भी पढ़ें :  गोपालगंज में 45 वर्षीय प्रोफेसर की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

ऐसी है सीटों की स्थिति

राज्य में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए सीटों की बात करें तो अंगीभूत कॉलेज में इंटरमीडिएट की 98304 सीटें हैं. राज्य में 510 प्लस टू स्कूल हैं जहां 1,95,840 सीटें हैं. इसके अलावा राज्य में संबद्धता प्राप्त और इंटर कॉलेजों में भी इंटरमीडिएट की पढ़ाई होती है. इनमें भी लगभग दो लाख सीटें है. राज्य में इंटर की पढाई की बात करें तो सरकार ने राज्य गठन के बाद प्लस टू स्कूलों की संख्या में इजाफा किया है. राज्य गठन के समय झारखंड में 59 सरकारी प्लस टू विद्यालय थे. आज इनकी संख्या बढ़कर 510 हो गयी है. पिछले 20 वर्षों में 451 सरकारी प्लस टू विद्यालय खोले गये.

इस साल 124 हाईस्कूल बने प्लस टू

इस साल से राज्य सरकार ने 124 हाई स्कूलों को प्लस टू स्कूल में तब्दील किया है. शिक्षा मंत्री की ओर से मंजूरी भी मिल चुकी है. ऐसा होने के बाद अब राज्य में प्लस टू स्कूलों की संख्या 634 हो गयी है. इससे पहले राज्य में 510 प्लस टू स्कूल संचालित हो रहे थे. इन अपग्रेडेड प्लस 2 स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान इंटर में नामांकन होगा. जल्द ही इन अपग्रेडेड स्कूलों के लिए शिक्षकों के पद सृजित किये जायेंगे. शिक्षा विभाग इन स्कूलों के लिए अलग से गाइडलाइन जारी करेगी.

इसे भी पढ़ें : गोपालगंज के थावे मंदिर की सुरक्षा में तैनात बीएमपी जवान की निर्मम हत्या

किस जिले में कितने हाईस्कूल हुए अपग्रेड

बोकारो 7 चतरा 5 धनबाद 7 हजारीबाग 3 कोडरमा 2 रामगढ़ 5 गिरिडीह 22 रांची 8 खूंटी 3 गुमला 3 सिमडेगा 3 लोहरदगा 1 पलामू 4 गढ़वा 5 लातेहार 2 पू. सिंहभूम 9 सरायकेला 4 प. सिंहभूम 3 जामताड़ा 4 देवघर 8 दुमका 1 पाकुड़ 1 साहिबगंज 4 गोड्डा 10

Related Articles

Back to top button