
Gopalganj: नगर थाना क्षेत्र के अधिवक्ता नगर में 45 वर्षीय प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. मृतक के मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. मृतक प्रोफ़ेसर का नाम विजय पासवान है. वे गोपालगंज के महेंद्र महिला कॉलेज में बीते 4 साल से बतौर प्रोफेसर के तौर पर तैनात थे. विजय पासवान बरौली थाना के सिकटिया गांव के रहने वाले थे. उनके पिता का नाम मिस्त्री पासवान है. बता दें कि विजय पासवान का चयन 7 जून 2017 को बिहार लोक सेवा आयोग से हुआ था. चयन के बाद से ही वे गोपालगंज में महिला कॉलेज में बतौर प्रोफेसर बच्चों को पढ़ाते थे.
इसे भी पढ़ें : फर्जी एक्सचेंज मामले की जांच अब एटीएस करेगी, आतंकी कनेक्शन का शक
जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर विजय पासवान नगर थाना के अधिवक्ता नगर में रहते थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि उनकी मौत संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि विजय का शव अपने घर के कमरे में बेड पर पड़ा हुआ है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. वहीं मौत के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो सका है. खबर मिली है कि मृतक विजय पासवान राजद पार्टी से भी जुड़े हुए थे. नगर थाना पुलिस के मुताबिक मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा. पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है. वहीं मृतक के कमरे को सील कर दिया गया है. मृतक विजय पासवान अकेले ही नगर थाना के अधिवक्ता नगर में रहते थे.
इसे भी पढ़ें : प्रतिबंधित सूची में शामिल जीएम मालिक लैंड पर खड़ा हो गया पंचरत्न ट्विन टावर




