
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ रामेश्वर उरांव आज से दो दिवसीय सिमडेगा जिले के दौरे पर हैं. बुधवार को सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई. बैठक में उन्होंने कहा कि सही मायने में विकास का काम राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार कर रही है. भाजपा की ओर से यह भले ही सबका साथ-सबका विकास का दावा किया जाता है, लेकिन यह मात्र स्लोगन भर बन रह गया, असली विकास का काम कांग्रेस गठबंधन की सरकार कर रही है. राज्य में स्कूल जाने वाले हर बच्चे को साइकिल और किताब उपलब्ध कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ेंःBig Breaking: GST में पकड़ा गया 300 करोड़ का घोटाला, सीजीएसटी रांची की बड़ी कार्रवाई
अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना जरूरी
उन्होंने कहा कि झारखंड में निवेश तभी आकर्षित होगा, जब यहां मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो, सड़क, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था हो.
उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में 900 करोड़ रूपये सिर्फ मेला लगाने में खर्च कर दिया जाता था, इससे लोगों का विकास नहीं हो सकता. सर्वांगीण विकास के लिए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना जरूरी है.
उन्होंने कहा, 15-20 दिनों के अंदर सरकार सभी को 10 रु में वस्त्र देने के लिए साड़ी-धोती-लूंगी योजना लागू करने जा रही है. किसानों को समर्थन मूल्य देने के लिए हम नाबार्ड से 500 करोड़ रुपए कर्ज भी ले रहे हैं. ताकि झारखंड के लोगों को खाना, कपड़ा, आवास, किसानों को एमएसपी, पेंशन और राशन मुहैया करा सके.
पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि महात्मा गांधी के समय से ही चंदा लेकर कांग्रेस का सदस्य बनाये जाने की परंपरा रही है. बापू चादर बिछाकर चंदा एकत्रित करते थे.
उस वक्त अंग्रेजी शासन का भी भय था, इसके बावजूद लोग बढ़-चढ़ कर कांग्रेस का सदस्य बनते थे. आज भी यह परंपरा कायम है.
कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने के लिए पांच रूपये की सहयोग राशि की जरूरत होती है. इस राशि को देखकर लोग पार्टी का सदस्य बनते हैं, तो इससे संगठन को मजबूती मिलेगी.
इसे भी पढ़ेंःप्रधानमंत्री कौशल विकास योजना : 1.13 करोड़ खर्च कर 51814 लोगों को दिया गया सर्टिफिकेट, मात्र 16482 को मिली नौकरी
सिमडेगा की खिलाड़ी टोक्यो में अपनी प्रतिभा का कमाल दिखा रही है
विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा जिला मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है. क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज बनने से यहां के लोगों को बड़ा फायदा होगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बाहर पढ़ने के लिए जाते है, लेकिन हॉकी के क्षेत्र में इस धरती ने झारखंड और देश को कई ओलंपिक खिलाड़ी देने का काम किया है आज भी सिमडेगा की खिलाड़ी टोक्यो में अपनी प्रतिभा का कमाल दिखा रही है.
बैठक में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों में मुख्य रूप से डेविड तिर्की,देवनीस खलखो,फ्रांसिस विलुणग, वीरेन तिर्की, अजीत लकड़ा, डीडी सिंह, जॉनसन मिज, समी आलम,विशाल तिर्की,रोशन लाल प्रसाद,नमिता बा, सीता सीता एक्का उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेंःTokyo Olympics : हॉकी सेमीफाइनल में भारत और अर्जेंटीना 1-1 की बराबरी पर




