
Tokyo : भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया है. पहले ही 5 मिनट में टीम को एक पेनॉल्टी कॉर्नर मिला और फिर उसके बाद गुरजीत कौर ने बिना गलती हुए उसे गोल में तब्दील कर दिया. भारत बनाम अर्जेंटीना के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत 1-0 से आगे हो गया लेकिन मैच के 18वें मिनट में अर्जेंटीना ने गोल करते बराबरी कर ली.
भारत ने तीन बार की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया को क्वॉर्टर फाइनल में हरा कर अंतिम चार में प्रवेश किया है. तोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने निराशानजक शुरुआत की थी. भारत ने अपने शुरुआती तीन मैच गंवा दिये थे. पहले मुकाबले में भारत को नीदरलैंड ने 5-1 से जबकि जर्मनी ने 2-0 से वहीं ग्रेट ब्रिटेन ने 4-1 से हराया था.
इसे भी पढ़ेंः Tokyo Olympics : कुश्ती में रवि कुमार ने पक्का किया रजत पदक, पुनिया हारे-कांस्य की उम्मीद बरकरार




