
Patna : बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय नजर आ रहा है. बिहार के कई जिलों में एक साथ फिर से बारिश शुरू हो गयी है. इसके साथ ही साथ मौसम विभाग ने सभी 38 जिलों के लिए 5 अगस्त तक ब्लू अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जतायी जा रही है.
उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के जिलों में कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें :राजद सुप्रीमो LALU हुए एक्टिव, सपा नेता मुलायम और अखिलेश से मुलाकात से बढ़ी हलचल
2 से 4 अगस्त तक खगड़िया, सुपौल, कटिहार, सीतामढ़ी, और अररिया में बारिश की आशंका जतायी जा रही है जबकि 5 अगस्त को पूरे बिहार में हल्की बारिश हो सकती है.
बता दें कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से पश्चिम की ओर बढ़नेवाली निम्न हवा के दबाव और बिहार झारखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से पर बने साइक्लोन सर्किल के प्रभाव से पटना सहित 19 जिलों में 3 से 11 एमएम तक बारिश होने के आसार हैं.
मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक ग्रीन अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूरे बिहार में 5 अगस्त तक ब्लू अलर्ट जारी किया गया है. यानी बिहार के तमाम जिलों में 2 से 5 अगस्त तक अच्छी बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें :जनता दरबार में सीएम से नहीं मिल पाने पर मायूस फरियादी ने कहा- लालू प्रसाद के समय मिलने में नहीं होती थी समस्या




