Bihar

ANM फर्जी बहाली मामला : कोरोना काल में फर्जी नियुक्ति कराने वालों पर कार्रवाई की मांग, सचिवालय थाने में FIR दर्ज

Patna : बिहार में कोरोना महामारी के दौरान हो रहे नियुक्तियों में असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार फर्जी बहाली कराने का प्रयास किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ. कौशल कुमार ने 94 एमएम के आवंटन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. मिली जानकारी के अनुसार FIR सचिवालय थाने में दर्ज कराई गयी है. फर्जी बहाली के प्रयासों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का यह यह दूसरा मामला है. असामाजिक तत्वों ने निदेशालय की तरफ से कुछ दिन पहले भी जारी आदेश से 94 एमएम की नियमित नियुक्ति का प्रयास किया था.

इसे भी पढ़ें :दवाई दोस्त को हटाने का आदेश, मेडाल और हेल्थ मैप को कब हटाएंगे साहब!

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे फर्जी बताया गया था. डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण बार-बार असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार का दुस्साहस किया जा रहा है.

साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सचिवालय थाना प्रभारी को पत्र लिखकर अनुरोध भी किया है.

आपको बता दें असामाजिक तत्वों ने स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से दिनांक 03/06/2021 को जारी आदेश से 94 एमएम की नियमित नियुक्ति का प्रयास भी किया था. जिसके बाद 27 मई को फर्जी आदेश से दोबारा प्रयास किया गया.

इसे भी पढ़ें :समस्तीपुर : अपराधी राकेश यादव पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत फरार, हत्या मामले में भी है संलिप्त

Related Articles

Back to top button