JharkhandRanchiTOP SLIDER

विधायक खरीद-फरोख्त मामला: विक्सल कोंगाड़ी का दावा- मुझे भी मिला था मंत्री पद के साथ मोटी रकम का ऑफर

Ranchi: कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने दावा किया है कि उन्हें मंत्री पद के अलावा मोटी रकम का प्रस्ताव आया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था. विक्सल कोंगाड़ी ने माना कि इस तरह के प्रस्ताव लगातार मिलते रहते हैं. हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को भी दे दी है. यही नहीं उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को भी सारी बात बतायी है. उन्होंने कहा कि मेरे पास काम का बहाना लेकर लोग आते हैं और मुंह मांगा रकम देने की बात करते हैं.

इसे भी पढ़ें :Alert : बदलते मौसम की सर्दी-खांसी को हल्के में न लें,  कोरोना के हैं लक्षण

विधायकों की खरीद-फरोख्तः बढ़ी राजनीतिक तपिश, कांग्रेस भी लपेटे में

झारखंड में सरकार गिराने के मसले पर राजनीतिक तपिश बढ़ी हुई है. मामला धीरे-धीरे परत-दर-परत खुलता जा रहा है. गिरफ्तार किये गये तीन युवकों के साथ कई विधायकों की तसवीर लगातार वायरल हो रही है. वायरल हो रही तसवीर ने कांग्रेस को भी लपेटे में ले लिया है. एक तसवीर में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी अमित सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि विक्सल ने अमित सिंह से किसी परिचय को खारिज किया है. बावजूद इसके राजनीतिक गलियारे में कई सवाल गूंज रहे हैं.

अमित सिंह से मेरा कोई व्यक्तिगत परिचय नहीः विक्सल कोंगाड़ी

जब इस बारे में विधायक कोंगाड़ी से पूछा गया तो अपनी सफाई में उन्होंने कहा कि यह तसवीर जनवरी के आसपास की है, जब धनबाद में कार्यक्रम खत्म कर लौट रहा था. लौटते वक्त सर्किट हाउस में ठहरा था, तब उसी वक्त कुछ कार्यकर्ता साथ में फोटो खिंचवाने को लेकर आये, उसी में यह व्यक्ति भी शामिल था. अमित सिंह से मेरा कोई व्यक्तिगत परिचय नहीं है.

इसे भी पढ़ें :छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से ज्यादा महंगी है झारखंड के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई

Related Articles

Back to top button