
Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव निवासी राजेश कुमार सोनी ने थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी पर पैसा व गहना लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. उसके अनुसार 12 बजे दिन में उसके ससुर अशोक प्रसाद सोनी दो अन्य व्यक्तियों के साथ घर में आए. उस समय घर में सिर्फ उसकी पत्नी प्रीति कुमारी तथा नानी दौलती कुंवर मौजूद थी.
इसे भी पढ़ें :छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से ज्यादा महंगी है झारखंड के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई
इस दौरान ससुर व उसकी पत्नी मिलकर घर में रखे बक्सा तोड़कर 2 लाख 70 हजार का जेवर तथा एक लाख 15 हजार नगद लेकर अल्टो कार से फरार हो गए. राजेश सोनी ने दिए आवेदन में यह भी कहा है कि उसकी पत्नी हमेशा झगड़ा करती रहती थी. उसकी मां मालती कुंवर के साथ हमेशा मारपीट भी किया करती थी. इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई, परंतु ससुर हर समय केश करने की धमकी देते थे.
वही कुछ दिन पहले ससुर ने 50 हजार रुपए भी लिया है. इस घटना से भुक्तभोगी परिवार काफी आहत हैं.
हरिहरगंज के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें :झोलाछाप डॉक्टर ने सिर में छोड़ा दिया पत्थर, आपरेशन के बाद निकाला गया




