JharkhandNEWSRanchi

बिजली संकट पर अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन करेंगे विधायक सुखराम उरांव

RANCHI:  चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव अपनी ही सरकार से नाराज हैं. उनके विधानसभा क्षेत्र में बिजली संकट लगातार बना हुआ है. उनके मुताबिक बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाह कार्य प्रणाली, झूठे मुकदमेबाजी और अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण नागरिकों में नाराजगी है. गांवों में तो लोग उमस भरी गर्मी से राहत पाने को पेड़ो के नीचे समय गुजार रहे हैं. अब ऐसे में वे 20 जुलाई से राज्य सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर उतरेंगे. उनकी हड़ताल सरकार के खिलाफ हो सकती है पर इसकी गंभीरता को समझने की आवश्यकता है. इधर, उनका अपनी ही सरकार को बिजली संकट के लिये कटघरे में खड़ा करना विवाद का विषय बन गया है. एक तो वे सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो के विधायक हैं, साथ ही बिजली विभाग का मंत्रालय खुद सीएम के हाथों में ही है.

इसे भी पढ़ें : Bihar News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत 154 लोगों पर FIR दर्ज

सीएम को भी लिख चुके हैं पत्र

 

सुखराम उरांव ने बिजली संकट के लिये सीएम हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा था. 17 जुलाई को भी उन्होंने सीएम को बिजली संकट के संबंध में पत्र लिखा है. इससे पहले भी कई बार लिखा गया है. क्षेत्र की बिजली समस्याओं के अलावा कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता की नियुक्ति को भी पदस्थापित करने की मांग की थी. पत्र के मुताबिक चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. चक्रधरपुर प्रखंड एवं बंदगांव ब्लॉक के 6 पंचायतों में यह समस्या ज्यादा है. मात्र 2 से 3 घंटे ही बिजली उपलब्ध हो रही है. ग्रामीणों को घंटों अंधेरे में समय गुजारना पड़ रहा है. बिजली कब आयेगी, इसकी ऑफिशियल सूचना बिजली विभाग उन्हें भी नहीं देता.

बिजली विभाग के मुताबिक चक्रधरपुर को 6 से 8 मेगावाट ही बिजली आपूर्ति की जा रही है. इस कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को समुचित तरीके से बिजली नहीं मिलती है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में. कायदे से चक्रधरपुर को 15 मेगावाट की आपूर्ति होनी चाहिये.

इसे भी पढ़ें : सुहाग रात पर रिश्तेदारों से खूब परेशान हुए Rahul Vaidya, रात के 3 बजे मामा ने… देखें VIDEO

15 मेगावाट बिजली की जरूरतःएसडीओ

 

बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार निराला के मुताबिक ट्रांसमिशन से बहुत कम बिजली सप्लाई मिल रही है. इससे गांवों को ढंग से बिजली दे पाने में समस्या आ रही है. 15 मेगावाट बिजली की जरूरत है. इसकी उपलब्धता होने पर ही बिजली संकट दूर हो पायेगा.

 

सरकार को बदनाम करने की साजिशः सुखराम

 

सुखराम मानते हैं कि उनका बिजली संकट के लिये अपनी ही सरकार के खिलाफ हड़ताल पर बैठना विवाद का विषय बनेगा. पर ग्रामीणों, विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते इस संकट पर उनका सामने आना जरूरी है. सीएम को कई बार बिजली संकट के लिये लिखा है. उन्होंने विभाग को भी कई बार निर्देश दिये हैं. पर लगता है कि सरकार को बदनाम करने को विभाग बैठा है. चक्रधरपुर में दो-दो पावर ग्रिड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. कुरूलिया में ट्रांसमिशन का काम नहीं हो पाया है. लन्डुपोदा पावर ग्रिड रेल में मामला फंसा है. यदि दोनों ग्रिड का चालू कर दिया जाये तो काफी हद तक बिजली संकट का समाधान हो जायेगा.

 

Related Articles

Back to top button