BiharLead NewsNEWS

Bihar News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत 154 लोगों पर FIR दर्ज

Patna: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की ओर से निकाली गई साइकिल रैली के बाद कोविड नियमों का उल्लंघन के आरोप में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत 154 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है. शनिवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट की तरफ से कांग्रेस के नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

इसे भी पढ़ेंःशादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गोली दुल्हन को लगी, मंडप से पहुंची अस्पताल

दर्ज प्राथमिकी मदन मोहन झा समेत चार कांग्रेसियों को नामजद किया गया है.कांग्रेस की तरफ से शनिवार को महंगाई के खिलाफ साइकिल रैली निकाली गई. इस रैली में कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास शामिल हुए और इसी मामले को लेकर कोविड नियमों का हवाला देते हुए इन लोगों पर केस दर्ज किया गया.

 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मनजीत सिंह जेडीयू में शामिल हुए थे उस समय कोविड के नियमों की अनदेखी की गई थी जदयू कार्यालय और वीर चंद्र पटेल पर लोगों का जमावड़ा दिखा था लेकिन उस मामले में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Related Articles

Back to top button