JharkhandJharkhand PoliticsRanchi

AJSU पार्टी : 260 प्रखंडों में पार्टी ने किया प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, बनाये गये 26000 एक्टिव मेंबर्स

Ranchi : राज्य के सभी 260 प्रखंडों में आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हुआ. इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बनने का संकल्प लिया. राज्य सरकार की वादाखिलाफी को जनता के बीच ले जाने का प्रण लिया. पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के अनुसार पार्टी पूरे झारखंड में संगठन का विस्तार कर रही है. इसी क्रम में गुरुवार को राज्य के सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. सभी अनुषंगी इकाईयों के प्रभारी नियुक्त किए गए. पूरे राज्य से 26000 सक्रिय सदस्य बनाये गए.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने अधिकारियों का लगायी फटकार, कहा- जलस्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो क्या किया

कोरोना की आड़ में सरकार छिपा रही नाकामयाबी

पार्टी 8 अगस्त से पूरे झारखंड में सामाजिक न्याय मार्च की शुरुआत करेगी. देवशरण भगत के मुताबिक कोरोना की चादर ओढ़कर सरकार ने डेढ़ साल तक अपनी नाकामियों को छिपाने का काम किया है. पर आजसू पार्टी इस सरकार की नाकामियों को अब जनता के बीच लाएगी.

पार्टी प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत के अनुसार अगर विपक्ष चुप रहा तो सरकार बेलगाम हो जाएगी. राज्य और राज्य की जनता के साथ हो रहे धोखे तथा खनिजों की तस्करी को रोकने तथा झारखंड के मूल्यों एवं यहाँ की संस्कृति के संरक्षण के लिए आजसू पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है.

इसके वास्ते आजसू पार्टी के कार्यकर्ता आरक्षण, स्थानीयता, बेरोज़गारी, शिक्षा एवं संसाधनों के दोहन के खिलाफ 8 अगस्त से झारखंड के हर कोने में मोर्चा खोलेंगे.

वर्तमान सरकार खुद को आदिवासियों का हितैषी कहती है जबकि उनके डेढ़ साल के कार्यकाल में सबसे अधिक शोषित आदिवासी ही हो रहे हैं. आदिवासी हितों के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ पार्टी की ओर से आदिवासी दिवस (9 अगस्त) को झामुमो महागठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा.

इसे भी पढ़ें :क्या हो अगर middle east में ख़त्म हो जाए पेट्रोलियम और भारत में पानी ?

कोरोना से मरनेवालों का सर्वेक्षण शुरू

प्रखंड सम्मेलन के दौरान कोरोना से मरनेवालों के परिवार को उनका हक और अधिकार दिलाने के आजसू पार्टी के मुहिम की शुरुआत हो गयी. पार्टी कोरोना से जान गंवाने वालों का प्रखंडवार सर्वेक्षण के काम में जुट गयी है. सर्वेक्षण का काम पूरा होते ही इन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी आंदोलन करेगी.

इसे भी पढ़ें :अब अफीम नहीं, लेमनग्रास की खेती से बदलेगा ग्रामीणों का जीवन

Related Articles

Back to top button