
DHANBAD: शहर के श्रमिक चौक स्थित गया पूल के समीप ट्रैफिक डीएसपी सह सड़क सुरक्षा के नोडल पदाधिकारी राजेश कुमार की निगरानी में दो गड्ढों को नई तकनीक का उपयोग कर भराव किया गया.
इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि पॉट होल्स फिक्सिंग सॉल्यूशन (कोल्ड मिक्स एस्मैक पीआर) तकनीक से चुनिंदे गड्ढों को भरवाया गया. कोल्ड मिक्स एस्मैक पीआर सभी मौसम में सड़कों की सतह की तत्काल मरम्मत के लिए एक प्रीमिक्स कंपाउंड है. मानसून के साथ अन्य मौसम में उससे गड्ढों की मरम्मत की जा सकती है. उन्होंने बताया कि नियमित रूप से पथ निर्माण विभाग के साथ बैठक हो रही है. सड़क की मरम्मत से दुर्घटनाएं तो रुकेंगी ही साथ ही जाम से भी निजात मिलेगी.
इसे भी पढ़ें :चिंता की बातः देश में दो दिनों से बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, 24 घंटे में 41,806 संक्रमित मिले
उन्होंने बताया कि लगातार जिला परिवहन विभाग की इकाई सड़क सुरक्षा सेल (डीआरएसआईयू) टीम के साथ जिले के मुख्य सड़कों, ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित क्षेत्र में यातायात के मद्देनजर व्यस्तम सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि मुख्य सड़कों में बने पोटहोल्स के कारण शहर में यातायात जाम की जटिल समस्या बनी रहती है.
क्या है कोल्ड मिक्स एस्मैक पीआर की विशेषता
कोल्ड मिक्स एस्मैक पीआर सभी मौसमों में सड़कों की सतह के दोषों की तत्काल मरम्मत के लिए एक प्रीमिक्स कंपाउंड है. मानसून सहित सभी मौसम में इससे गड्ढों की मरम्मत की जा सकती है.
मौके पर ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, यातायात प्रभारी राजेश्वर वर्मा, सड़क सुरक्षा सेल (डीआरएसआइयू) टीम की ओर से प्रबंधक राजीव कुमार, पुष्कर कुमार, पथ प्रमंडल धनबाद के प्रतिनिधि, गौरव इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि मनोज उपास्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर खुला जुबली पार्क, मॉर्निंग वॉकर्स ने कहा- थैंक्स




