
Palamu: धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल ने बुधवार की रात से गुरुवार की दोपहर तक पलामू और लातेहार में कई स्टेशनों का जायजा लिया. बुधवार की देर रात विशेष ट्रेन से बरवाडीह पहुंचे. बरवाडीह स्थित क्रू लॉबी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कामकाज के संदर्भ में इंचार्ज एच कुमार एवं कर्मियों से जानकारियां ली.
गुरुवार सुबह डीआरएम ने डिवीजन स्तर के अधिकारियों के साथ बरवाडीह आरओएच शेड का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान आरओएच में होने वाले सभी तरह के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया. आरओएच के अधिकारी और कर्मियों से कई जानकारियां भी ली.
डिविजनल स्टोर का भी डीआरएम आशीष बंसल ने निरीक्षण किया. स्टोर के एमएम नीरज निखिल से जानकारियां ली. स्टोर में कभी सामान की कमी ना हो, इस पर डीआरएम के द्वारा विशेष बल भी दिया गया.
इसे भी पढ़ें :कोरोना से लड़ाई के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेजः मंडाविया
डीआरएम ने बरवाडीह के पश्चिमी केबिन के संचालन को लेकर निरीक्षण किया. यहां केबिन के संचालन को लेकर केबिन मास्टर से जानकारियां और तकनीकी खराबी आने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था क्या है, इसकी भी जानकारी प्राप्त की. अन्य डिपो के कामकाज पर संतुष्टि जाहिर की.
मौके पर सीनियर कोआर्डिनेशन अमित कुमार, एएमएम नीरज निखिल, एएमई यूपी सिंह, सीडब्ल्यूएस जय केदार, आरके उरांव, सरोज कुमार सिंह, जितेंद्र चैधरी, एके जांगड़े, मिथिलेश राम, स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके शर्मा, सब इंस्पेक्टर आलोक आनंद, राहुल कुमार बिट्टू, अभिमान श्रीवास्तव, अरुण राम समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :कृषि मंडियों को और सशक्त किया जायेगा : नरेंद्र सिंह तोमर
सामाजिक कार्यकर्ता ने सौंपा ज्ञापन
डीआरएम आशीष बंसल को निरीक्षण के दौरान बरवाडीह में सामाजिक कार्यकर्ता कन्हाई सिंह ने मांग पत्र सौंपा. इसमें ट्रेनों के ठहराव के साथ-साथ उककामाड़ और मंगरा बस्ती के बीच रेल लाइन को पार करने के लिए रेल फाटक नहीं होने के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया है.
मांगों पर डीआरएम के द्वारा उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया. युवा भाजपा नेता और युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार यदुवंशी के द्वारा भी डीआरएम से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया.
पंजरी कला में एक रेल फाटक दे सकता है कई राहत
मंडल रेल प्रबंधक के गढ़वा रोड से राजहरा स्टेशन तक विजिट के दौरान अतिव्यस्तम विश्रामपुर के पंजरी कला में रेलवे फाटक निर्माण हेतु गुहार लगायी गयी. इस सिलसिले में मांग पत्र सौंपा गया. ग्रामीणों ने डीआरएम को बताया कि रेलवे फाटक के अभाव में दर्जनों गांव की कनेक्टिविटी बंद हो गयी है.
अंतिम संस्कार यात्रा, छठ पूजा, स्कूल, आईटीआई कॉलेज, हॉस्पिटल, पंचायत सचिवालय, प्रखंड सचिवालय और एनएच 75 का कनेक्शन पूरी तरह कट गया है.
साथ ही विश्रामपुर के ब्रह्मोरिया से डंडा गढ़वा के बीच करोड़ों की लागत से निर्मित कोयल नदी पुल बेकार साबित हो रहा है. एक रेल फाटक जहां आवागमन को बेहतर बना सकता है, वहीं कैद होकर रह गए गांव को आजादी दे सकता है.
इसे भी पढ़ें :हाथ जल जाने के कारण रियो ओलंपिक रह गया था सपना, अब टोक्यो में पंच लगायेंगी पूजा




