
Ranchi: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि फादर स्टेन स्वामी की मौत केंद्र की उदासीनता की वजह से हुई. केंद्र सरकार को इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए. मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्हें उचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध नहीं करायी गयी जिस वजह से उनकी मौत हो गयी.
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने ट्वीट कर अपनी भावनाओं को साझा किया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा है कि फादर स्टेन स्वामी के निधन के बारे में जान कर स्तब्ध हूं. उन्होंने अपना जीवन आदिवासी अधिकारों के लिए काम करते हुए समर्पित कर दिया. मैंने उनकी गिरफ्तारी और कैद का कड़ा विरोध किया था.
Shocked to learn about the demise of Father Stan Swamy. He dedicated his life working for tribal rights. I had strongly opposed his arrest & incarceration. The Union Govt should be answerable for absolute apathy & non provision of timely medical services, leading to his death.
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 5, 2021
केंद्र सरकार को पूर्ण उदासीनता और समय पर चिकित्सा सेवाओं का प्रावधान न करने के लिए जवाबदेह होना चाहिए, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी.
इसे भी पढ़ें :PM MODI 7 को कर सकते हैं कैबिनेट का विस्तार, जानें किन नेताओं की लग सकती है लॉटरी
फादर स्टेन स्वामी की मौत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार : भाकपा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य के प्रदेश सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता, सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने कहा की फादर स्टेन स्वामी की मौत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है.
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले एक साजिश के तहत फर्जी मामले को बना कर फादर स्टेन को जेल भेजा गया, जबकि फादर स्टेन स्वामी गरीबों, दलितों, आदिवासियों, दबे और कुचले लोगों की आवाज बन कर सरकार सहित आम जनता के ध्यान आकृष्ट करानेवाले और मानवाधिकार पर काम करने एवं मानवाधिकार के उल्लंघन पर सरकार को कठघरे में खड़ा करनेवाले फादर स्टेन स्वामी को जानबूझ कर मोदी सरकार ने फंसा कर जेल भेजा दिया था.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की ओर से नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताये रास्ते, गरीबों, असहाय, दलितों, पिछड़ों, वंचितों की आवाज को बुलंद रखने का संकल्प लिया.
नेताओं ने कहा कि उनका निधन झारखंड सहित पूरे देश में मानवाधिकार पर काम करनेवाले लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : लॉकडाउन में बढ़ी पेंशनधारियों की संख्या, एक माह में जुड़े 1104 लाभुक




