
Hazaribagh : हजारीबाग़ जिला के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम सक्रेज में ट्रक को टक्कर मारने से बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए. घटना रविवार की शाम तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार हजारीबाग से इलाज करा कर अपने घर कोनहाराखुर्द जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक संख्या जेएच 02 एएच 2319 ने अज्ञात ट्रक को टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार कोनहारा खुर्द निवासी वार्ड सदस्य समसुल अंसारी 65 वर्ष, पिता कैला मियां की मौके पर मौत हो गई. जबकि उनकी पुत्री गुलशन आरा 30 वर्ष और नाती साहबुद्दीन अंसारी 8 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया.
दोनों घायल को इलाज के लिए बरकट्ठा अस्पताल लाया. जहां से सदर रेफर कर दिया. झामुमो नेता प्रमोद गुप्ता ने वार्ड सदस्य की मौत पर दुख जताया है.
इसे भी पढ़ें :DGP का पुलिस अधिकारियों को निर्देश : मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों से उचित आदर के साथ व्यवहार करें




