JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi News : साढ़े चार साल में नगर निगम नहीं बना पाया कांजी हाउस

राजधानी की सड़कों पर घूम रहे हैं आवारा जानवर

Ranchi: राजधानी रांची का सेलेक्शन स्मार्ट सिटी के लिए किया गया है. वहीं शहर का खूब विकास भी हो रहा है. मगर, आज भी सिटी की सड़कों पर आवारा जानवर घूम रहे हैं. जिससे आए दिन जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. गंदगी फैलाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. कई जगहों पर तो ये बीच सड़क पर ही डेरा डालकर आवारा जानवर बैठ जा रहे हैं. जिससे रोड पर चलने वालों की परेशानी बढ़ गई है. इसके बावजूद रांची नगर निगम पशु मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. नगर निगम पकड़े गये जानवरों को रखने के लिए कांजी हाउस तक नहीं बना पाया है. जिससे समझा जा सकता है कि नगर निगम के अधिकारी शहर को स्मार्ट बनाने के प्रति कितने गंभीर हैं.

इसे भी पढ़ें : जानें दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कब होगा इंडिया में लांच, कीमत होगी 5 हजार से कम

2017 में ही पास हुआ था प्रस्ताव

2017 में रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक जून महीने में हुई थी. जिसमें नगर निगम के स्टोर बकरी बाजार में खाली पड़ी जगह पर कांजी हाउस बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था. साथ ही कहा गया था कि सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं को रांची नगर निगम जब्त करेगा. जिन्हें जब्ती के बाद कांजी हाउस में रखा जाएगा. जानवरों के मालिक जब इन्हें लेने आयेंगे, तो निगम इनसे जानवरों के रख-रखाव चार्ज के रूप में फीस लेगा.

निगम की भी ये थी योजना

रोड पर भटकने वाले जानवरों को रांची नगर निगम ने जब्त कर नीलाम करने की तैयारी की थी. इसके लिए जानवरों के रखने की जगह भी बनाई जानी थी. जहां दस दिनों तक जानवरों को रखने के बाद कोई क्लेम करने नहीं आता है, तो इस बारे में सूचना नगर आयुक्त को देने की बात कही गई थी. इसके बाद जानवर की नीलामी करने की भी योजना थी, लेकिन जब कांजी हाउस ही नहीं बन पाया तो आगे की कार्रवाई कहां से होगी.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand News: उपायुक्तों ने 1118 कर्मियों का भविष्य संकट में डाला

क्या है निगम का पक्ष

इस मामले में नगर निगम की हेल्थ अफसर डॉ किरण कुमारी का कहना है कि कांजी हाउस के लिए जगह का चुनाव ही नहीं हो पाया. काफी पहले चुटिया इलाके में एक जमीन निगम की थी. जहां पर कांजी हाउस बनाया गया था. बाद में वहां पर कुत्तों के लिए सेंटर बना दिया गया. अब हमलोग देख रहे हैं कि निगम की जमीन कहां खाली पड़ी है. जल्द ही इसका प्रस्ताव नगर आयुक्त को देंगे और कार्रवाई शुरू की जाएगी.

 

Related Articles

Back to top button