Lead NewsNational

कश्मीर में जिस सिख लड़की को अगवा कर किया था निकाह, लौटते ही परिवार वालों ने कराई शादी

सिख समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बाद परिवारवालों को वापस सौंपी गयी थी लड़की

Srinagar : कश्मीर में सिख लड़कियों के धर्म परिवर्तन और निकाह की खबरों को लेकर देश के सिख समुदाय में गुस्सा है. सिख समुदाय के लोगों के प्रदर्शन के बाद एक सिख लड़की को सिख समुदाय के हवाले कर दिया गया था. अब इस 18 साल की लड़की का उसके परिवार वालों ने सिख समुदाय के लोगों के साथ मिलकर विवाह कर दिया है. शादी की एक तस्वीर सिख समुदाय द्वारा जारी भी की गई है.

इसे भी पढ़ें : मैटेरियल मद में भुगतान के लिए जिलों को दिए 20 करोड़

शाहिद नजीर अहमद ने किया था अगवा

सिख समुदाय द्वारा गुरुदारा Chatti Padshahi में एक बेहद साधे कार्यक्रम में लड़की की शादी कर दी गई. लड़की की शादी एक स्थानीय निवासी से ही की गई है. सिख समुदाय ने आरोप लगाया था कि इस लड़की को शाहिद नजीर अहमद नाम के एक लोकल ने अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया था. सिख समुदाय के हंगामे के बाद शाहिद नजीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि लड़की के परिवार का दावा है कि उसकी शादी नहीं हुई थी.

इसे भी पढ़ें : एचइसी में जल्द नियुक्त होंगे स्थायी सीएमडी, श्रमिकों की समस्याओं का भी होगा निराकरण

जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की मांग

आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल शिअद) के एक नेता ने आरोप लगाया कि हाल में कश्मीर में चार सिख महिलाओं का जबरन विवाह कराया गया और उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया. उन्होंने महिलाओं को उनके परिवार को सौंपने और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक कानून की मांग की.

इसे भी पढ़ें : भाजपा की सरकारें लगातार कर रही है गांवों को शहरों से जोड़ने का काम : बाबूलाल मरांड़ी

गृहमंत्री हैं उपराज्यपाल के संपर्क में

श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में शिअद नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल एलजी) मनोज सिन्हा के समक्ष उठाया है. सिरसा ने कहा, ”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह हमसे फोन पर बात की. उन्होंने हमें बताया कि वह रविवार से उपराज्यपाल के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.”

इसे भी पढ़ें : उप स्वास्थ्य केंद्र बरमसिया पड़ा है बंद, सर्पदंश से राजोखार के रहनेवाले एक व्यक्ति की मौत

Related Articles

Back to top button