DeogharJharkhand

भाजपा की सरकारें लगातार कर रही है गांवों को शहरों से जोड़ने का काम : बाबूलाल मरांड़ी

कृषि क्षेत्र में सुधार व उपलब्धि पर भाजपा की ऑनलाइन चिंतन बैठक

Deoghar : कृषि क्षेत्र में सुधार व उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ऑनलाइन चिंतन बैठक आयोजित की. बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने किया. मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर अटल व मोदी सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि देश की 80 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर करती है. जबकि आज गांव के किसानों की हालत खराब है.

इसे भी पढ़ें : बीबीएमकेयू : पीएचडी की 374 सीट के लिए आये 1741 एप्लीकेशन

अटल सरकार ने प्रधानमंत्री सड़क योजना से गांवों को शहरों से जोड़ा

मरांडी ने कहा कि जब मैं बच्चा था तो गांव की हालत देखकर आंसू बहते थे. खेती व किसानों को बढ़ावा देने के लिए लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था. लेकिन कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने कभी किसान हित की चिंता नहीं की. जब जब देश में भाजपा की सरकार बनी तब- तब गांव को शहरों से जोड़कर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सड़क निर्माण कर उनकी फसलों को बाजार तक पहुंचाने में भारी मदद कर रही है. गांव को शहर से जोड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना की शुरुआत कर खेती को विकास की गाड़ी से जोड़ने का काम किया.

इसे भी पढ़ें : स्कूल फीस का मामलाः आंदोलन हुआ, आदेश भी निकला, अभिभावकों की पीड़ा जस की तस

किसानों के उत्पाद बाजार पहुंच सकें

2014 से अब तक केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने लगातार गांव को आगे बढ़ाने का काम कर सड़कों का जाल बिछा रही है. ताकि किसानों का उत्पादित फसल सही तरीके से समय पर बाजार पहुंच सकें और उन्हें उनका वाजिब मूल्य मिले. जिससे किसानों की आय दोगुनी होने के साथ उनके मान-सम्मान की भी रक्षा हो. केंद्र की मोदी सरकार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रही है. ताकि हमारा भारत आत्मनिर्भर बने और किसानों की आय दोगुनी हो.

मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 30 लाख किसान परिवार को उनके खाते में राशि भेजी है. इससे किसान समय पर खाद- बीज खरीद कर उत्पादन बढ़ा सकें. इसके अलावा किसानों की फसल नष्ट होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सशक्त बनाने का काम किया गय है. सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उन्हें बैंकों से जोड़कर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है. किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए खेती के अलावा मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, पशु पालन आदि कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने का काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में बिजली तार की चपेट में आने से दो बैलों की मौत, बाल- बाल बचा किसान

किसान सशक्त होंगे तो देश भी सशक्त होगा

मौके जिला कार्यक्रम प्रभारी अधीर चंद्र भैया ने कहा कि जब हमारे देश के किसान सशक्त होंगे तो हमारा देश भी सशक्त होगा. भाजपा लगातार किसानों गांव के विकास के लिए प्रयत्नशील रही है. जबकि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल देश के किसानों, गरीब असहाय मजदूर वर्ग को छलने का काम कर रही है. जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और विपक्ष की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी.

वर्चुअल बैठक में देवघर से भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास, पूर्व मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, भाजपा जिला महामंत्री चिंतन बैठक के जिला कार्यक्रम प्रभारी अधीर चंद्र भैया सहित अन्य लोग जुड़े थे.

इसे भी पढ़ें : मैटेरियल मद में भुगतान के लिए जिलों को दिए 20 करोड़

Related Articles

Back to top button