
Ranchi: मनरेगा के तहत मैटेरियल फंड में 20 करोड़ की राशि जारी की गयी है. यह राशि 30 जून तक सभी जिलों को आवंटित करने का लक्ष्य रखा गया है. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों को तीसरी किस्त से मिलने वाली इस राशि का सही तरीके से इस्तेमाल करने को कहा है. बता दें कि, मनरेगा के तहत ली गयी योजनाओं में सामग्री मद में हुए खर्च के लिए जिलों के द्वारा राशि आवंटन की मांग की जा रही थी. मैटेरियल मद से मिली इस राशि का भुगतान सप्लायरों को किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में बिजली तार की चपेट में आने से दो बैलों की मौत, बाल- बाल बचा किसान
किन जिलों को कितनी राशि (लाख में)
धनबाद-23,कोडरमा-40,लोहरदगा-63,खूंटी-47,प.सिंहभूम-47, पूर्वी सिंहभूम-50 रामगढ़-
62,सिमडेगा-62,गिरिडीह- 71,लातेहार-75,जामताड़ा-77,पाकुड़-84,बोकारो-85,सरायकेला-खरसावां-85,साहेबगंज-100,चतरा-101, दुमका-102,गुमला-103,रांची-111,हजारीबाग-116,गढ़वा-124,देवघर-127,गोड्डा-129,पलामू-136.
इसे भी पढ़ें : एक ही बार पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट ऑन-ऑफ होगी, जानिये-क्या है तैयारी




