
Patna : देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर मंद पड़ने के साथ ही तीसरी लहर की आशंका बरकरार है. इस बीच कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. डेल्टा प्लस के मद्देनजर बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज से लेकर पीएचसी तक को हाई अलर्ट कर दिया है. ताकि अपरिहार्य स्थिति में लोगों को समुचित सुविधा मिल सके. इधर, राज्य में वैक्सीनेशन अभियान में पूरा स्वास्थ्य महकमा जी जान से लग गया है.
इसे भी पढ़ेंःयूपी विधानसभा चुनाव में कूदेगा जेडीयू, 200 सीटें पर मैदान में उतरने की तैयारी
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद सिंह की मानें तो नए वेरिएंट का ट्रांसमिशन दूसरी लहर से काफी ज्यादा घातक है. इसमें जान जाने का ज्यादा डर बना है. नए वेरिएंट को B.1.617.2.1 या फिर AY.1 के रूप में जाना जाता है. इन्होंने साफ कहा कि जिस तरह दूसरे राज्यों में तेजी से नए लोगों को यह अपनी चपेट में ले रहा है, ऐसे में बाहर से आनेवाले यात्रियों से बिहार पर भी खतरा मंडरा रहा है और बड़ी आबादी को इससे संक्रमण फैल सकता है.
भारत में इसके 50 नए केसेज सामने आए हैं जिसमें अकेले महाराष्ट्र में 21, केरल में 3, तमिलनाडु में 9, मध्यप्रदेश में 7, पंजाब और गुजरात मे भी 2-2 मरीज मिले हैं जबकि आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर में भी 1-1 मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है. भारत में सबसे पहले डेल्टा प्लस वेरिएंट के बारे पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड बुलेटिन में छापा गया था और विशेषज्ञों ने बताया था कि यह नया वेरिएंट डेल्टा या B.1.617.2 वैरिएंट के म्यूटेशन के बाद बना है, जिसे डेल्टा प्लस (AY.1) भी कहा जा रहा है. डेल्टा वेरिएंट की स्पाइक प्रोटिन में K417N म्यूटेशन जुड़ जाने का कारण यह डेल्टा प्लस वेरिएंट में बदल चुका है. विशेषज्ञों की मानें तो पहले के वेरिएंट के मुकाबले संक्रामक और घातक है, जो लोगों को तेजी से संक्रमित कर सकता है.




