BiharNationalNEWS

यूपी विधानसभा चुनाव में कूदेगा जेडीयू, 200 सीटें पर मैदान में उतरने की तैयारी

Patna: बिहार जदयू ने यह एलान कर सबको चौका दिया है कि वह यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव-2022 में किस्मत आजमाने जा रहा है. जदयू ने इसकी रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है. जदयू ने यह स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में अगर बीजेपी से गठबंधन होता है तो पार्टी उसका स्वागत करेगी, लेकिन गठबंधन नहीं होता है तो जब जदयू अकेले अपने दम पर 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इसके साथ ही पार्टी ने कहा है कि हम इस बार पुरानी गलती को नहीं दोहराएंगे.

इसे भी पढ़ेंःजानिये शत्रुघ्न सिन्हा ऐसा क्या लिखा ट्वीट में जो भाजपा में वापसी की लग रही हैं अटकलें

बता दें कि शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पार्टी गठबंधन का स्वागत करेगी. अगर गठबंधन नहीं होता है तो हम इसके बावजूद भी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. आगामी यूपी विधान सभा चुनाव को लेकर जदयू लगातार रणनीति भी बनाने में लगी हुई है. चुनाव को लेकर जदयू ने सभी जिला के पदाधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिया है कि वे जिलों में उम्मीदवारों की लिस्ट प्रदेश कार्यालय में भेजे जिससे प्रत्याशियों की समीक्षा करने के बाद उनके नाम की घोषणा की जाये. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का फोकस अति पिछड़ों,अति दलितों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए रहेगा. जदयू ने साफ़ कर दिया है कि बिहार में नीतीश कुमार के मॉडल पर ही उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा जायेगा.

Related Articles

Back to top button