
Patna : पटना में बुधवार की दोपहर को सचिवालय के बाहर STET के अभ्यर्थियों का जबरदस्त हंगामा किया. इस दौरान अभ्यर्थियों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा ली गयी और वे पास भी हो गए, लेकिन मेरिट लिस्ट में से उनके नाम हटा दिया गया. जो भी लोग STET में पास हुए हैं सभी को मेरिट लिस्ट में आने की बात कही गयी थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें– बिहार में हर साल भयावह होती जा रही बाढ़ की स्थिति, आखिर क्यों?
जानकारी के मुताबिक एसटीईटी 2019 के सभी 15 विषयों का रिजल्ट बिहार बोर्ड ने जारी कर दिया है. साथ ही STET अभ्यर्थियों सवाल किया कि जो 24 हजार लोग पास हुए हैं उनको मेरिट लिस्ट से कैसे बाहर किया गया. इसके साथ ही सभी अभ्यर्थी की मांग है कि, विषयवार कटऑफ के आधार पर मेधा सूची जारी की जाए.
बिहार बोर्ड ने रिजल्ट के समय ही कटऑफ नहीं निकाला और महिला अभ्यर्थियों के लिए 33 फीसदी आरक्षित है. उस अनुरूप भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया. इन सभी सवालों के जवाब भी अस्पष्टिकरण मांगा गया है.
इसे भी पढ़ें– बिहार में अब सात बजे तक खुलेंगी दुकानें, 10 जिलों में 10 से कम सक्रिय मरीज




