BiharCorona_UpdatesLead News

बिहार में अब सात बजे तक खुलेंगी दुकानें, 10 जिलों में 10 से कम सक्रिय मरीज

Patna : बिहार में कोरोना संकट अब टलता हुआ दिख रहा है, मरीज की संख्या घटकर अब काफी नीचे आ गयी है. कोरोना की दूसरी लहर से राज्य की स्थिति दयनीय हो गई थी. संक्रमितों व मृतकों की बड़ी संख्या लगातार मिल रही थी. जिसके बाद नीतीश सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था. इससे कोरोना को नियंत्रित करने में काफी कामयाबी मिली. इसे ध्यान में रखते हुए अनलॉक-3 की घोषणा की गई है. जिसके तहत अब सात बजे तक दुकानें खुलेंगी.

ऐसे में 8 जून से कुछ छूट के साथ राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों को देखें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 268 नए मरीज मिले हैं, जिससे कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2810 रह गई है.

आंकड़ों को देखें तो अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में कोरोना के 10 से कम एक्टिव मरीज ही रह गए हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने अनलॉक 3 की प्रक्रिया भी चालू कर दिया है. इसके तहत बिहारवासियों को अब कुछ और रियायत दी गई है. 23 जून से 06 जुलाई तक अनलॉक की घोषणा की गई है.

कहां मिली है रियायत

– सभी दुकानें शाम सात बजे तक खुलेंगी.
– नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.
– सभी कार्यालय 100 फीसद हाजिरी के साथ खोले जाएंगे.
– पार्क और उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे.
– ऑनलाइन पढ़ने-पढ़ाने का काम जारी रहेगा.
– दिन भर गाड़ियों के आवागमन पर पाबंदी नहीं रहेगी.
– कहीं भी आने जाने के लिए पास की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Related Articles

Back to top button