
Lucknow : यूपी पुलिस में अजब फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. मुरादाबाद में पांच साल से जीजा की जगह साला नौकरी कर रहा था.
जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में कई और चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आ सकते हैं. मामला सामने आने के बाद से आला अधिकारी भी हैरान हैं.
कोतवाली ठाकुरद्वारा में पीआरवी के वाहन संख्या 0281 पर तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार की जगह सुनील उर्फ सनी ड्यूटी कर रहा था. वह लगभग पांच साल से 112 पीआरवी पर ड्यूटी कर रहा था. इस फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद जांच शुरू कराई गई तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए.
इसे भी पढ़ें :Delhi University Admission 2021: जानिये अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में कब शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया, वीसी ने दी जानकारी
क्या कहते हैं एसपी
जीजा अनिल कुमार को हिरासत में लेने की जानकारी मिलते ही साला फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है.
एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. एक शिकायत के आधार पर इस पूरे मामले को पकड़ा गया है.
इसे भी पढ़ें :‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने की सुसाइड की कोशिश, आखिर ऐसा क्या हुआ था उनके साथ?
मुज़फ्फरनगर का निवासी है
अभी तक की जांच में पता चला कि आरोपित सुनील मुज़फ्फरनगर का निवासी है. उसके जीजा के शिक्षा विभाग में तैनात होने की जानकारी मिली है.
माना जा रहा है कि आरोपित से पूरी पूछताछ के बाद पुलिस इस बारे में विस्तार से जानकारी देगी. अनिल कुमार को गांव बहोड़, खतौली जिला मुज़फ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :पुश्तैनी घर से विस्थापित दलित परिवार ने राज्यपाल से की मुलाकात, बीजेपी ने लगाई न्याय की गुहार
जीजा की शिक्षा विभाग में लग गयी थी जॉब
सुनील कुमार भी मुज़फ्फरनगर के ही गांव गंघाडी, खतौली का निवासी है. कांस्टेबल अनिल कुमार ने पांच साल पहले शिक्षा विभाग में नौकरी मिलने पर पुलिस की नौकरी बिना बताए ही छोड़ दी. इसके बाद चुपचाप टीचर की नौकरी ज्वाइन कर ली.
इसे भी पढ़ें :सरकार ने जो वादा किया, उसे निभाया, भाजपा ने किसानों के लिए क्या कियाः कृषि मंत्री




